फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के प्रमाण जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (शामली)। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल व राष्ट्रीय निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सात सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मझवार, गौड़ तुरेहा, खरवार, बेलदार, शिल्पकार आदि जाति को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल व राष्ट्रीय निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया। एडीएम शिवबहादुर सिंह को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि संविधान अनुसूचित जातियों के आदेश 1950 उत्तर प्रदेश की सूची में मंझवार, गौड़ तुरेहा, खस्वार, बेलदार, शिल्पकार अंकित हैं। आदेश पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की जन हित याचिका को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन जातियों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी थी। 29 मार्च 2017 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोके हटाते हुए सभी जातियों को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को गत चार सितंबर तक न्यायालय में जवाब देना था। आरोप लगाया कि मझवार, गौड़ तुरेहा, खरवार, बेलदार, शिल्पकार आदि जाति को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। मौके पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप पुष्पेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप, प्रदीप कश्यप, सुधीर कश्यप, संजीव कश्यप, सतपाल कश्यप, अर्जुन कश्यप, अनुज कश्यप, गोरव कश्यप, विपिन कश्यप, बबलू कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें