थानाभवन। हसनपुरी लुहारी गांव में नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था। मामले में एसडीम ने बीडीओ से जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। गांव हसनपुर लुहारी में बिजलीघर और बाईपास के निकट बन रहे नाले में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय को शिकायत पत्र भेजा था, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीम शामली को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। एसडीएम सुरजीत सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत मिली हैं, जिस पर बीडीओ थानाभवन को जांच करने का आदेश दे दिया है। बीडीओ की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
हर्षोल्लास से मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती
थानाभवन। सैनी समाज की ओर से माता सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सैनी और संचालन अमित सैनी ने किया। विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने दलित और शोषित सहित महिला उत्थान के लिए जीवन को समर्पित किया। वह भारत की प्रथम महिला शिक्षिका कहलाईं। अमित सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले के महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वर्तमान में महिलाएं अनेक क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। जिसके लिए सर्व समाज माता सावित्री भाई फुले का हमेशा ऋणी रहेगा। इस दौरान कृष्ण पाल सैनी, नरेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, अमन सैनी, हरनाम सैनी, विनोद सैनी, पंकज सैनी, नीरज सैनी, सन्नी सैनी और सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे।