फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मां शाकंभरी का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

मंगलवार शाम नगर में स्थित सिद्धपीठ देवी मंदिर में माता शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। वहीं मंदिर को झालरों, फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया। जन्मोत्सव पर पंडित देवी प्रसाद शास्त्री ने माता रानी की आरती की। दूसरी ओर, मोहल्ला गुंबद में जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया। वहीं, शंकर सोदियान में भी जन्मदिन पर धूमधाम के साथ आयोजित विशाल भंडारे लगा। मौके पर रवि वालिया, पूर्व सभासद सुभाषचंद सिंघल, दीपक कुमार, रामअवतार मित्तल, विकास कंसल, अनिल गुप्ता, शुभम गोयल, शिवम गोयल कंप्यूटर टाइपिस्ट, पुनीत कुमार गोयल, विकास सिंघल, चीनू, अभिषेक गोयल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें