फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन को लेकर कराया जा रहा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन को लेकर कराया जा रहा सर्वे
विज्ञापन

शामली।
शहर में कचरा प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने दिल्ली से एक एनजीओ को बुलाया है, जो शहर को स्वच्छ रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं और संसाधनों को लेकर सर्वे कर रही हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि सर्वे पूरा होने के बाद शामली में स्वच्छता को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

एनजीओ कंपनी क्योर के प्रतिनिधि रोहित जुनेजा को उन्होंने नगर पालिका परिषद शामली का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर में 25 वार्ड हैं तथा आबादी करीब एक लाख 20 हजार हो गई है। टीम से सर्वे कराया जा रहा है कि शहर में प्रतिदिन कितना कचरा निकलता है। उस कचरे का प्रबंधन वर्तमान में क्या है। स्वच्छता के लिए कचरा प्रबंधन किस प्रकार का होना चाहिए। किन किन स्थानों पर कूड़े दान रखवाए जाएं। साथ ही पालिका के पास वर्तमान में कितने सफाई कर्मी हैं तथा वार्डों और आबादी के हिसाब से कितने सफाई कर्मियों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा नाले, नालियों की क्या स्थिति है तथा उनसे निकलने वाले कचरे का क्या प्रबंधन होता है। सर्वे कर रही टीम यह भी देख रही है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शामली शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास चल रहा है। इसी उद्देश्य से क्योर एनजीओ की टीम बुलाकर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद स्वच्छता के संबंध में प्लानिंग से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें