फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के आरके कॉलेज के कमरें बंद मिले लगभग 500 रजाई गददें

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से कमरे में बंद रखे थे 500 रजाई-गद्दे
विज्ञापन

शामली। शहर के आरके इंटर कॉलेज में करीब 500 रजाई गद्दे बीते तीन साल से कमरे में बंद थे। डीएम को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई। कमरे में रखे काफी रजाई गद्दे खराब भी हो गए। कॉलेज प्रधानाचार्य का कहना है कि जिला समन्वयक ने इन रजाई गद्दों को तीन साल पूर्व रखवाया था, जिसके बाद वह इन्हें लेने नहीं आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने आरके इंटर कॉलेज में पहुंचकर इसकी जांच की। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली कि गरीबों को वितरण के लिए आई रजाई और गद्दे कई साल से कॉलेज में बंद हैं। कमरा खुलवाकर देखा, तो उसमें रजाई गद्दे, चादर और रजाई के कवर रखे मिले। काफी रजाई खराब भी हो गई। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य के समय में तीन साल पूर्व जिला समन्वयक मदनपाल के कहने पर इन्हें यहां रखवाया गया था। नायब तहसीलदार ने जिला समन्वयक को कॉलेज में बुलवाकर इस बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि यह रजाई गद्दे लखनऊ के एक सेवा प्रदाता (एनजीओ) ने एक रात के लिए रखवाने के लिए कहा था, जिसके बाद रजाई गद्दे रात में कॉलेज के कमरे में रखवा दिए थे। इन्हें रखवाने वाले ने दोबारा संपर्क नहीं किया। नायब तहसीलदार ने कमरा बंद कराते हुए चाबी अपने कब्जे में ले ली और निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद रजाई और गददों को गरीबों में वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें