फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लांक के सात विद्यार्थियों का प्रदेश प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को लेकर संस्कृत विद्यालयों की भाषण, गीत और श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव लांक स्थित सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय के सात छात्र-छात्राओं का चयन मंडल स्तर प्रतियोगिता के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से प्रदेश के सभी संस्कृत विद्यालयों में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को लेकर जनपद स्तरीय, मंडल स्तरीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 14 सितंबर को मंडल स्तर पर राजकीय बालिका कॉलेज सहारनपुर में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रशांत शर्मा, रवि शर्मा, देवांशु का संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता, ज्योति, मानसी और मोनिका का संस्कृत गीत में और प्रशांत शर्मा का भाषण प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राएं प्रदेश स्तर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह पर पांच अक्तूबर और छह को होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें