फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की गाड़ी से व्यक्ति घायल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना।
विज्ञापन

तितरवाड़ा चुंगी पर खड़े एक व्यक्ति को कांवड़ियों की गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

पावटी कला निवासी महफूज किसी काम से कैराना आया हुआ था। जब वह तितरवाड़ा चुंगी पर सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान पानीपत की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। कार में कांवड़िये थे और वह हरिद्वार की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद कार में सवार लोग फरार हो गए। युवक के घायल होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख आसपास के जिम्मेदार लोगों ने मामला संभाला तो हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते परिजन उसे शामली के एक निजी अस्पताल में ले आए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें