कागजों में सिमट गई एंटी रोमियो स्क्वायड
कैराना। योगी सरकार बनते ही एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। शुरुआत में मनचलों पर कार्रवाई हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे टीम गायब होती चली गई है। स्कूल कॉलेज खुल गए हैं और लड़कियों के कॉलेजों के बाहर छेड़खानी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, लेकिन एंटी रोमियो टीम गायब है।
कैराना थाने पर भी एसआई नरेश कुमार के साथ दो कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल के साथ एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया था। शुरुआत के एक माह तक तो एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पकड़कर सबक सिखाया, लेकिन बाद में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम मात्र कागजों तक सिमटकर रह गई। अब फिर स्कूल कॉलेजों व छात्राओं के ट्यूशन जाने वाले रास्तों पर मनचलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड को स्कूल कॉलेजों के बाहर सक्रिय करने का निर्देश दिया हुआ है।