फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव के 29 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 29 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 29 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 21 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 187 हो गई है।
बुधवार को जिले में आए नए केस में मिल रोड पर 27 वर्षीय महिला, पंसारियान में 12 वर्षीय किशोर, 40 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। गांव गोहरनी में 30 वर्षीय युवक, माजरा रोड पर 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आई। ऊंचा गांव में 14 वर्षीय किशोर और 10 वर्षीय लड़की कोरोना संक्रमित पाई गई। गांव भभीसा में 37 वर्षीय युवक, गांव श्यामगढ़ी में 61 वर्षीय व्यक्ति, पठानपुरा में 23 व 27 वर्षीय दो युवक, 31 व 33 वर्षीय दो महिला व 14 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित मिली। गांव टिटौली में 36 वर्षीय व्यक्ति, जलालाबाद में 45 व 38 वर्षीय दो व्यक्ति, बड़ौत निवासी एंटीजन किट से युवक कोरोना संक्रमित मिला। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को जिले में 29 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 21 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 187 हो गई है।
विज्ञापन

212 व्यक्तियों के सैंपल लिए
कैराना। बुधवार को सीएचसी, कचहरी व ऊंचागाव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 212 व्यक्तियों के सैंपल लिए। एंटीजन किट से 139 लोगों की जांच की गई, जिसमें ऊंचा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी तथा 10 वर्षीय बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। आरटीपीसीआर किट से 73 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें