परीक्षा छूटने के बाद केंद्र से बाहर आते छात्र. संवाद
- फोटो : लड्डू गोपाल की पोशाक
शामली। जनपद के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्वक सीबीएसई की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में कोई अनुपस्थित नहीं रहा, जबकि इंटरमीडिएट में फिजिकल एजुकेशन विषय की 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
सोमवार को सीबीएसई की परीक्षा में हाईस्कूल में एकाउंटेंसी विषय और इंटर में फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित हुई। जिला समन्वयक आशु त्यागी ने बताया कि सभी नौ केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। सचल दल द्वारा परीक्षा के बीच में परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा, जबकि इंटर की परीक्षा 1481 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 1453 ने परीक्षा दी।सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम से निगरानी रखी गई। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर आने पर शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूल के परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र लेकर सवालों के बारे में पूछते और उनका सही उत्तर बताते नजर आए।त
परीक्षा छूटने के बाद केंद्र से बाहर आते छात्र. संवाद- फोटो : लड्डू गोपाल की पोशाक