फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यम समागम में उद्यमियों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
शामली दिल्ली रोड पर आयोजित एक जनपद एक उम्पादन लौह कला प्रदर्शनी में उद्यमी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
28 उद्यमियों को मिला विशिष्ट उद्यमी सम्मान
विज्ञापन

शामली। शामली में आयोजित दो दिवसीय उद्यम समागम एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी में जनपद के उद्यमियों को विशिष्ट सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा प्रदर्शनी में स्टाल लगाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों और संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार को आयोजित समापन समारोह में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र शामली की तरफ से जिले के 28 उद्यमियों को विशिष्ट सम्मान दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सीडीओ व अन्य अधिकारियों द्वारा उद्यमियों को विशिष्ट सम्मान दिया गया। विशिष्ट सम्मान पाने वालों में जेके जैन, आलोक जैन, परविंद जैन, रघुवीर सिंह आर्य, मयंक जैन, दिनेश धीमान, अनिल कुच्छल, राधेश्याम, अशोक बंसल, अशोक मित्तल, अनुज गर्ग, विशाल गुप्ता, अंकित गोयल, अमित जैन, निखिल ऐरन, राजेश्वर बंसल, मुकेश कुमार, राजकुमार गर्ग, प्रमिंद सिंह, कुलदीप शर्मा, दीपक छाबड़ा, दीपक जैन, विनीत गोयल, विपुल मित्तल, प्रवीण गोयल, सुधीर बंसल, अभिषेक जैन, शरद बंसल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व रेबीज दिवस पर प्रोजेक्टर पर दी जानकारी
शामली। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को विश्व रेबीज दिवस पर प्रदर्शनी में प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम संचालित किया गया। एसीएमओ डा. श्रीकांत ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों को रेबीज के बारे में जानकारी देने के साथ ही जंगली जानवरों कुत्ते, बंदर आदि काटने के बाद सावधानियां, उनका उपचार और बचाव की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें