फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएफओ नहीं बनाते एनओसी, बैंक नहीं करते सहयोग

विज्ञापन
शामली दिल्ली रोड पर आयोजित एक जनपद एक उम्पादन लौह कला प्रदर्शनी में मंच पर मोजूद विधायक तेजेन्द? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। एक जनपद एक उत्पाद (लौह कला) प्रदर्शनी में उद्यमियों ने उद्योग संबंधी समस्याओं को उठाया। आरोप लगाया कि सीएफओ एनओसी देने में आनाकानी करते है और बैंक वाले परेशान करते है। उद्यमियों ने जिला उद्योग केंद्र पर भी उद्यमियों को जानकारी देने की व्यवस्था भी सही न होना बताया। अधिकारियों ने उद्यमियों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एमएसई विकास संस्थान आगरा एवं जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र शामली द्वारा दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के दूसरे दिन तकनीकी सत्र का आयोजन हुआ। इस सत्र में जिले के उद्यमियों और नवयुवकों ने अपनी समस्याएं रखीं। आईआईए के पूर्व चेयरमैन उद्यमी अशोक बंसल ने अधिकारियों से कहा कि एक बार वे यहां के जिला उद्योग केंद्र की हालत भी देख ले। वहां पर सरकारी योजनाओं और उद्योग संबंधी जानकारी देने की सही व्यवस्था नहीं है। उद्यमी अमित जैन ने कहा कि सरकार की योजनाएं कागजों में बहुत अच्छी है, लेकिन धरातल पर उनका क्रियान्वयन सही नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि बैंकों में भी उद्यमियों को परेशान किया जाता है। यहां उद्योगों की हालत अच्छी नहीं है। उद्यमी आलोक जैन ने कहा सीएफओ समय पर एनओसी देने में परेशान करते हैं। एमएसएमई विकास संस्थान आगरा के सहायक निदेशक बीके यादव ने कहा कि उद्यमियों ने जो समस्याएं रखी है, उन्हें गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया जाएगा।
सीमा विवाद में उलझते हैं व्यापारी
शामली इंडस्ट्रीयल मैन्यूफैक्चयरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल और अन्य उद्यमियों ने कहा कि इंडस्ट्रीयल एरिया में कैराना और शामली दो थाने लगते हैं। किसी भी घटना के दौरान व्यापारी शामली जाते हैं तो शामली थाने वाले इसे कैराना का और कैराना थाने से शामली का बताया जाता है।
विज्ञापन

कोट
शासन के निर्देशानुसार निवेेश मित्र पोर्टल पर एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। पोर्टल पर आने वाले आवेदनों के आधार पर निरीक्षण कर रिपोर्ट दी जाती है। उद्यमी आलोक जैन के यहां अग्निशमन यंत्र मानक के अनुसार नहीं थे इस कारण उसमें आपत्ति लगी होगी। - दीपक शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर
कोट
बैंक उद्यमियों के साथ खड़ा है। बैंकों ने भी ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश सभी बैंकों द्वारा दिए गए हैं। - शैलेश कुमार ,लीड बैंक मैनेजर
एसएफओ से होगा जवाब तलब
एसपी अजय कुमार ने एनओसी ना देने के मामले में कहा कि वह उनकी शिकायत पर सीएफओ को अपने कार्यालय में बुलाकर जवाब लेंगे। इस मामले को लिखापढ़ी में लेंगे और कार्रवाई करेंगे। दो थानों की सीमा विवाद के मसले पर उन्हें स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें