शामली। जिले में 18 से 44 साल उम्र के 3500 के लक्ष्य के सापेक्ष 2472 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। वहीं, 45 प्लस के 267 लोगों को कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ।
बृहस्पतिवार को जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों को 21 बूथों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए 3500 के लक्ष्य के सापेक्ष 2472 लोगों को पहली डोज के टीके लगाए गए। लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्लस वाले लोगों का टीकाकरण 70.63 प्रतिशत रहा और 251 वॉयल खर्च हुईं।
इसके अलावा जिले में 45 प्लस वाले लोगों का नौ बूथों पर टीकाकरण हुआ। 850 लोगों के लक्ष्य के सापेेक्ष 267 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें 220 लोगों को पहली डोज और 47 लोगों को दूसरी डोज टीके लगाए गए। इस वर्ग के लोगों का टीकाकरण 31.41 प्रतिशत रहा। टीकाकरण में 40 वॉयल खर्च हुईं।