शामली। जिले में चार स्वास्थ्य कर्मी और एक बैंककर्मी समेत 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव 17 लोग ठीक हुए है। जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 284 हो गई है।
सोमवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में शामली शहर के दयानंद नगर में 45 वर्षीय महिला व 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। बुढ़ाना रोड पर 34 वर्षीय युवक व 33 वर्षीय महिला और गगन विहार में 49 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा कमला कालोनी निवासी बैंककर्मी और शामली में स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। शामली क्षेत्र के गांव सिक्का में 30 व 36 साल की महिलाएं, 17 वर्षीय युवती समेत छह लोग कोरोना संक्रमित मिले।
कस्बा कांधला सीएचसी में दो महिला कर्मियों सहित तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा एक महिला समेत चार लोग और कोरोना संक्रमित मिले। कांधला क्षेत्र के एलम में 14 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। झिंझाना के गांव रंगाना में 25 वर्षीय महिला और गांव लपराना में 45 वर्षीय महिला और ऊन में 70 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कैराना में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को कोरोना पॉजिटिव के 27 नए केस मिले है जबकि 17 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 284 हो गई है।