फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 25 बार निरीक्षण फिर भी नहीं पकड़ा गया मामला

Tue, 17 Dec 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोतवाली पुलिस के मालखाने से 120 कारतूस, 50 किलो डोडा पोस्त , जेवरात, चरस समेत 413 मुकदमे के रखे गए माल गायब होने के मामले में जिम्मेदार अन्य अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

एसपी से लेकर एएसपी, सीओ ने हेड कांस्टेबल राजेश की मौत के बाद 25 से अधिक बार कोतवाली का निरीक्षण किया मगर उन्हें गायब माल के बारे में पता क्यों नहीं लगा। हालांकि, एसपी ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
11 नवंबर 2020 को कोतवाली के मालखाना इंचार्ज हेड कांस्टेबल राजेश की मौत के बाद से किसी को भी मालखाने का चार्ज नहीं दिया गया था। मालखाने पर ताला लटका हुआ था। एसडीएम हामिद हुसैन समेत गठित समिति के सदस्यों ने कोतवाली के मालखाने का सितंबर माह में निरीक्षण किया था। जहां उन्हें 120 कारतूस, दो किलो चरस, 50 किलो डोडा पोस्त समेत 413 माल गायब मिले थे।
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश पर मालखाने का चार्ज तो हेड कांस्टेबल अमित कुमार को दे दिया गया था लेकिन मृतक हेड कांस्टेबल राजेश के खिलाफ ही कोतवाली प्रभारी समय पात्र अत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। आखिर कैसे मालखाने से माल चोरी कर लिया गया, जबकि साल में दो बार एसपी, एएसपी ओर सीओ को भी कोतवाली या फिर थाने का निरीक्षण करना होता है। वर्ष 2020 से लेकर 2024 तक तीनों अधिकारियों ने 25 से अधिक निरीक्षण किए मगर किसी की भी नजर मालखाने से गायब सामान पर नहीं पड़ी। एसपी ने बताया कि गायब माल में से कुछ माल को मालखाने से ही बरामद कर लिया गया है। जांच के लिए पांच सदस्य समिति बनाई है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें