कैराना। हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को यमुना नदी में 25 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड पानी छोड़ा गया, जिसके चलते नदी का जलस्तर 6 सेंटीमीटर बढ़कर 229.35 मीटर हो गया।
पहाड़ों पर बारिश की तीव्रता कम-ज्यादा होने से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव भी उतार-चढ़ाव वाला रहा। शुक्रवार को बैराज से 21,272 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि शनिवार को यह मात्रा बढ़कर 25 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई। अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर में यह मामूली वृद्धि है, और फिलहाल स्थिति सामान्य है। संवाद