फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शामली- मुजफ्फरनगर जिले के 23 गांव रमाला गन्ना परिषद में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली-मुजफ्फरनगर के 23 गांव रमाला गन्ना परिषद से सम्बद्ध
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश शासन ने गन्ना विकास परिषद शामली और मुजफ्फरनगर के 23 गांव पुन: बागपत जिले के गन्ना विकास परिषद रमाला को संबद्ध कर दिए हैं। अब किसानों को परिषद की समस्याओं को लेकर 25 किमी दूर शामली नही आना पड़ेगा। रमाला गन्ना विकास परिषद में उनकी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
मुजफ्फरनगर- शामली जिले के 23 गांव पहले रमाला गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद के तहत बागपत जिले में रमाला मिल को गन्ना आपूर्ति कर रहे थे। 29 अक्तूूबर 2018 को रमाला मिल समिति के 23 गांवों को किसानों की मांग पर शामली गन्ना विकास परिषद में सबंद्ध कर दिया गया था। 23 गांवों के किसानों की गन्ना विकास समिति रमाला और गन्ना परिषद शामली होने के कारण समस्याओं के समाधान के चलते शामली और रमाला के 25 किमी चक्कर लगाना पड़ रहा था। इसके चलते 23 गांवों के किसानों, जन प्रतिनिधियों द्वारा भौगोलिक स्थिति, निकटता, आवागमन में सुगमता किसानों की समस्याओं को देखते हुए 23 गांवों को पुन: गन्ना विकास परिषद रमाला को संबद्ध करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

डीएम बागपत, डीएम शामली और मुजफ्फरनगर, उपगन्ना आयुक्त मेरठ-सहारनपुर, डीसीओ शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, रमाला सहकारी मिल की संस्तुति के आधार पर गन्ना समिति बुढ़ाना की अंतरिम कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए थे। उत्तरप्रदेश शासन के अपर गन्ना आयुक्त विकास गन्ना चीनी मिल आरपी यादव ने 16 सितंबर को 23 गांवों को शामली गन्ना परिषद से हटाकर रमाला गन्ना परिषद में शामिल कर दिए जाने आदेश जारी कर दिया। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 23 गांवों की ज्यादा दूूरी होने से किसानों को परेशानी होती थी। उनका कहना है कि गन्ना परिषद गन्ना सर्वे कराती है। गन्ना विभाग की योजनाओं जैसे गन्ने की बुआई के लिए बीज उपलब्ध करती है। गन्नापरिषद की ओर से सड़कों के निर्माण, कृषि यंत्रों आदि योजनाओं को संचालित किया जाता है।
विज्ञापन

रमाला गन्ना परिषद मेें शामिल किए गए 23 गांव
शामली जिले के गांव-----------नाला, घसौली, कनियान, भभीसा,डांगरौल, एलम कला, एलम खुर्द, भनेड़ा, कांधला, गंगेरु, भारसी, चढ़ाव, डुंडूखेडा, इस्सौपुर टील, गढ़ी श्याम, गढ़ी मियां, गढ़ीरक्खा, खेड़ा कुर्तान, गढ़ी रामकौर, गढ़ीदौलत।
मुजफ्फरनगर जिले के गांव---------- हरिया खेड़ा, दुर्गनपुर, बिराल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें