बसपा कार्यकर्ता गठबंधन के साथ मिलकर कार्य करें : नरेश गौतम
शामली। बसपा की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता गठबंधन के साथ मिलकर कार्य करें, जिससे सपा-रालोद और सपा गठबंधन मजबूत हो।
शुक्रवार को कैराना रोड एक विवाह मंडप में बसपा की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव के संबंध में सपा- बसपा, रालोद नेता पहली बार जुट पाए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि बसपा के साथ सपा और रालोद गठबंधन को मिलकर काम करना है। उन्होंने मिलजुलकर लोकसभा की बूथ और सेक्टर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती कर ली जाए। लोकसभा चुनाव में मिलाकर प्रत्याशी को जिताने का काम करें। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने कहा कि गठबंधन मजबूत है। सभी सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर बसपा जोन इंचार्ज राजकुमार, प्रेमचंद गौतम, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, रालोद की सांसद तबस्सुम बेगम, अशरफ अली, जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमेन, ऋषिराज राझड़ मौजूद रहे। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष सुशील नहारियां ने की। संचालन पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष देवी दास जयंत ने किया।