फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख एसडीएम हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साफ सफाई न मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुुए चिकित्सालय स्टाफ को हिदायत दी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा ने नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता के साथ कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा वार्ड, प्रसव कक्ष का निरीक्षण करने के साथ- साथ अभिलेखों की भी जांच की। इस दौरान एसडीएम ने गंदगी देखकर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने चिकित्साधीक्षक से स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में सफाई रखने की हिदायत दी। उन्होंने दवाई लेने आए मरीजों से अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार और मिलने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा, डाक्टर मनीष तनेजा, नरेश कुमार, राखी, सुनीता सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें