शामली। मुंडेट खुर्द के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से तालाब की विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करने की आशंका जताते हुए जांच कराकर निर्माण रोके जाने की मांग की।
बुधवार को मुंडेट खुर्द के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह के नाम शिकायती सौंपा। बताया कि मुंडेट खुर्द की खाता संख्या 442 गत 23 फरवरी 1997 में तालाब भूमि में दर्ज था। गलत तरीके से भूमि के गत 20 जून 2011 को बैनामा कर दिया गया। शिकायत पर तत्कालीन डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेेश दिए थे। एसडीएम ने तालाब की भूमि का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आरोप है कि कुछ लोग विवादित भूमि में जाट भवन और शहीद भगत सिंह घाट का निर्माण कराना चाहते हैं। ग्रामीणों ने विवादित भूमि की जांच करकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। मौके पर रमेश, भूरा, रामकुमार, सतीश, रविंद्र, सविता, मोहनपाल, लोकेंद्र, सोमा,सोमिंद्र, आदेश, नरेश, लख्मीचंद, राजीव, नैनसिंह, प्रवीण कुमार संदीप, जयवीर, चंद्रपाल, राजपाल, सोराज, सोहन आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, एसडीएम सदर प्रशांत भारती ने बताया कि मुंडेट खुर्द के ग्रामीण बृहस्पतिवार को मिले थे। तहसीलदार सदर को जांच के आदेश दिए हैं।
महत्वपूर्ण
- कलक्ट्रेट पहुंचकर मुंडेट खुर्द के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र