फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे से बालक का नाम निकालने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्चा मुकदमे में नामजद
विज्ञापन

कांधला।
गांव खंद्रावली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पांच वर्षीय बच्चे को भी नामजद कर दिया गया। बच्चे के परिजनों ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

12 सितंबर को मामूली बात को लेकर गांव खंद्रावली में महिपाल और अवनीश पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। जोनी पुत्र महिपाल के गंभीर घायल होने के कारण उसे शामली के लिए रेेफर किया गया था। महिपाल ने थाने में तहरीर देकर अवनीश, मनोज, राजू, सोनू, व अक्षय पुत्र राजू के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में आरोपी बनाया गया अक्षय महज पांच साल का है। इस पर अक्षय के परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर बच्चे का नाम मुकदमे से नहीं हटाया गया तो मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी, तहरीर में आरोपी की उम्र नहीं लिखी जाती है। सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि यदि आरोपी की उम्र पांच साल है, तो विवेचना करके उसका नाम हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें