फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों में आत्मविश्वास जगाना ही मकसद
विज्ञापन

शामली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से वीरांगना प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि सबइंस्पेक्टर आरती , जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजन बत्रा, सीओ अशोक कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू संगल एवं युवा मोर्चा कार्यक्रम संयोजक पुनीत द्विवेदी ने भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

सेंट आरसी स्कूल में आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए पुनीत द्विवेदी ने कहा कि वीरांगना प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का मूल उद्देश्य बहनों और बेटियों को आत्मरक्षा के प्रेरित करना है। आरती ने सरकार द्वारा संचालित 1090, 181 हेल्पलाइन के विषय में विस्तार पूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली वीरांगनाओं को बताया। जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा हमें नव भारत का निर्माण करना है, जिसके लिए बेटियों में आत्मविश्वास का भाव भरना अत्यंत जरूरी है। मृदुला जैन व संगीता जिंदल ने कहा कि बेटियां हम सब का गौरव और गर्व हैं, लेकिन हम सब को बेटियों के अंदर वो भाव भरने होंगे। सीओ सिटी ने कहा कि ये देश सीता ,अहिल्या, गार्गी और लक्ष्मीबाई का देश है। इसलिए समाज की बहन और बेटियों को स्वयं को आगे लाना होगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने कहा कि अगर बेटियां साहस करेंगी और अपना मनोबल ऊंचा रखेंगी, तो किसी की हिम्मत नही होगी कि बेटियों को घर के बाहर कोई कुछ कह सकें। इस अवसर पर वीरांगनाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। प्रशिक्षक रवि विश्वकर्मा ने ताइक्वांडो, जूड़ो- कराटे का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सचिन जैन, मनीष भटनागर, रोहित विश्वकर्मा, आशु नामदेव, देवाशीष वर्मा, प्रमोद नामदेव, वासु भंवरा, आयुष भारद्वाज, अमित मित्तल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें