शामली। कांवड़ियों पर देशभक्ति का पूरा खुमार छाया हुआ है। हर किसी बाइक पर भोला अपने साथ तिरंगा लेकर चलता नजर आ रहा है। बाजारों में भोले के सामानों से सजी दुकानों पर भी छोटे तिरंगे से लेकर बड़े तिरंगे तक सजे हुए हैं।
शामली से गुजर रहे कांवड़ियों पर देशभक्ति का पूरा खुमार छाया हुआ है। शहर के बीच से हरियाणा, यूपी और राजस्थान के गुजर रहे ज्यादातर भोलों की बाइकों पर तिरंगा नजर आया। हरियाणा के युवक भी अपनी बाइकों का साइलेंसर उतारकर मोटी आवाज में 100 की स्पीड पर हरिद्वार की ओर बाइक पर बड़े-बड़े तिरंगे झंडे लेकर लहराते हुए फर्राटा भरते नजर आए। ज्यादातर बाइकों पर दो-दो युवक बैठे दिखाई दिए। जिसमें पीछे बैठा युवक बड़ा तिरंगा लेकर लहराता नजर आया।
वहीं बड़ी-बड़ी कांवड़ पर भी आगे बड़ा तिरंगा लहराता नजर आया और देशभक्ति गीत पर भोले जोश के साथ डांस करते दिखे। बाजार में तिरंगों की अधिक ब्रिकी के चलते दुकानदार भी खुश हैं। शिवमूर्ति पर स्थित दुकानदार ने बताया कि इस बार तिरंगे की अधिक ब्रिकी हो रही है। दुकान पर 20 रुपये से लेकर 400 रुपये तक तिरंगे की कीमत है। डाक कांवड़ वाले और युवा बड़ा तिरंगा खरीद रहे है। वहीं अकेला कांवड़ियां छोटा तिरंगा लेकर बाइक पर शीशे वाले स्थान पर सेट करवा रहा है।