फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के नाम हस्तांतरित हुई 9 बीघा भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के नाम हस्तांतरित हुई नौ बीघा भूमि
विज्ञापन

शामली। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार रोडवेज डिपो एवं कार्यशाला निर्माण के लिए जमीन का हस्तांतरण हो गया। जिला प्रशासन ने फतेहपुर गांव की नौ बीघा भूमि रोडवेज डिपो के नाम हस्तांतरित करने के साथ ही अभिलेखों में दर्ज करा दी है। अब इंजीनियरों से स्टीमेट तैयार कराकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के माध्यम से शासन को भेजने की तैयारी प्रीरंभ हो गई है।
विज्ञापन

तीन साल पूर्व जिला प्रशासन ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुुर गांव की नौ बीघा भूमि को शामली रोडवेज डिपो के लिए आवंटित किया था। परिवहन निगम ने जमीन के लिए 47 लाख रुपये जिला प्रशासन को दिया था। इसके बाद निगम के अफसर भूमि का बैनामा कराना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने भूमि पट्टे देने की बात कही थी। इसी कारण तीन साल से मामला अधर में लटका हुआ था। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर एडीएम केबी सिंह और तहसीलदार शामली अभय राज पांडे ने भूमि हस्तांतरित कराने की प्रक्रिया पूरी करा दी। शामली रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि भूमि हस्तांतरित हो गई है। जल्द ही विभाग की ओर इंजीनियरों के माध्यम से रोडवेज डिपो एवं कार्यशाला का स्टीमेट तैयार कराया जाएगा। इसका धनराशि स्वीकृत होने पर निमाण कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें