विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से आयोजित परिचय बैठक में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक बनाए गए विनोद कुमार उर्फ बिन्नी राणा को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को मंदिर ठाकुरद्वारा में बुधवार देर रात बैठक आयोजित की गई। बजरंग दल के जिला सह संयोजक शालू राणा ने कहा कि विहिप की ओर से कस्बे के बिन्नी राणा को मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत जिले में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। विहिप के जिला सेवा प्रमुख भारत भूषण शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए और जो भी युवा आज नशे की लत के कारण अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए ये सभी की जिम्मेदारी है कि भटके हुए युवाओं को सही रास्ते पर लाया जाए। संगठन की ओर से 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। संचालन भारत भूषण शर्मा व अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री देवेंद्र पाल ने की। सन्नी शर्मा, विशाल निर्वाल, दिग्विजय सिंह, विनोद रुहेला, भगत वाल्मीकि, राम सिंह फौजी, शोभित तायल, कुलदीप, बलराम शर्मा आदि मौजूद रहे।