गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
शामली। जिले में अभी 7 हजार 84 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई हैं। नोडल अधिकारी मनोज द्विवेदी ने मंडल के तीनों जिलों के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया। मंडल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी को खरीद एजेंसियों द्वारा काला गेहूं आने की शिकायत की। उन्होंने किसानों से अपना गेहूं साफ सुथरा लाने का अनुरोध किया है।
शुक्रवार को शासन के नोडल अधिकारी मनोज यादव ने जलालाबाद व याकूब पुर अंबहेटा, मुजफ्फरनगर जिले के बिरालसी व सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया । डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि किसान नमी वाला व काला गेहूं लेकर आ रहा है, जिससे गेहूं खरीद में परेशानी आ रही है। नोडल अधिकारी ने किसानों से साफ सुथरा व गेहूं सूखा लाने का अनुरोध किया है। उन्होंने 12 प्रतिशत से नमी वाला गेहूं लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं खरीद का 11,700 क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद केंद्रों पर सात हजार 84 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, जो मात्र छह प्रतिशत है। इस मौके पर आरएमओ दिनेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी मौजूद रहे।