फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा सीमा पर लगा जाम, यात्री हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-हरियाणा सीमा पर लगा जाम
विज्ञापन

कैराना(शामली)। बागपत में बॉर्डर पर निर्माण कार्य के चलते हुए रूट डायवर्जन की वजह से कैराना में यमुना पुल पर ट्रैफिक जाम लग गया। कई घंटे जाम लगने के कारण वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दो बजे उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना पुल पर ट्रैफिक जाम लग गया। दरअसल बागपत जिले में बॉर्डर पर निर्माण कार्य चल रहा है, इसके चलते रूट डायवर्ट किया हुआ है। यही कारण है कि कैराना में वाहनों की संख्या बढ़ गई, इसके बाद जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम में फंसे वाहन रेंगते नजर आए और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर लगभग 12 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया गया। जाम खुलने के बाद राहगीरों को राहत महसूस हुई। वहीं, नगर में भी भारी वाहनों के प्रवेश के चलते जाम की स्थिति बनी रही। कांधला रोड पर पालिका के निर्माण कार्य के चलते वहां पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें