फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग
विज्ञापन

कैराना। गांव ऐरटी निवासी प्रवीण कुमार गर्ग ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को भेजे गए शिकायतीपत्र में बताया कि पूर्व में विद्युत विभाग द्वारा उसके घर के अंदर एक ट्रांसफार्मर गांव में बिजली सप्लाई देने के लिए रखा था। उस समय वह अपने माता-पिता की मृत्यु होने के कारण घर पर नहीं रहता था। अब वह अपने मकान का निर्माण कराना चाहता है, जिसके लिए ट्रांसफार्मर होने से उसे बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि जब उसने ट्रांसफार्मर को घर से बाहर उतारकर रखने की कोशिश की, तो गांव के कुछ दबंगों ने इसका विरोध करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें वह चोटिल हो गया।
विज्ञापन

जालसाजी में चार पर मुकदमा दर्ज
कैराना। नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी खुर्शीद ने अदालत के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पिता के नाम 20 बीघा जमीन थी, जिनकी मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि नसीमा पत्नी मोहम्मद अली, गालिब पुत्र शरीफ, जानिसार पुत्र जब्बार व मुकरिम पुत्र याकूब ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उपरोक्त जमीन को अपने नाम खतौनी में चढ़वाने के साथ ही नाम करवा लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें