फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत कैंप लगाकर दिए गए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शासन स्तर से शुरू की गई सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत निगम फ्री कनेक्शन दे रहा है। शनिवार को रामडा, कंडेला और भैंसवाल गांव में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को फ्री कनेक्शन दिए गए। मेरठ से अधीक्षण अभियंता कैराना बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने एक्शन शामली सुधीर भारती, एसडीओ कैराना अरशद अली, जेई राम आसरे को साथ लेकर रामडा, कंड़ेला व भैसवाल में लगे सौभाग्य योजना के कैंपों को निरीक्षण किया तथा सौभाग्य योजना में ग्रामीणों को अधिक से अधिक फ्री कनेक्शन लेने के लिए कहा। एसडीओ अरशद अली ने बताया कि शनिवार को कैराना क्षेत्र में सौभाग्य योजना के अंतर्गत कुल 149 लोगों को बिजली के फ्री कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें