कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा : हरेंद्र मलिक
शामली। कांग्रेस के 133 वें स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से 51 वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व कांग्रेस की प्रतीक तिरंगा पटिका पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि कांग्रेस का गौरव शाली इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्टी की विचाराधारा सर्वधर्म की रही है।
बृहस्पतिवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि देश की आजादी दिलाने में कांग्रेस का योगदान रहा है। उन्होंने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया। समारोह में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने 51 वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व कांग्रेस की प्रतीक तिरंगा पटिकाएं पहनाकर अभिनंदन किया । सम्मानित होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गिरीशचंद गर्ग, रतन सिह, महेंद्र सिंह, श्यामलाल शर्मा, बाबूखान, जेके जैन एडवोकेट, राजपाल सिंह, हरीश चौधरी, सुधीर पंवार, सुलतान सिंह, राजेंद्र झाल, राजेंद्र भारती, ज्योति प्रसाद शर्मा, शिवचरण शर्मा, यशपाल कपूर, ओमप्रकाश शर्मा, चौधरी जयप्रकाश, पवन कुमार कंसल, बाबूराम कौशिक, रामकुमार शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, रामकिशोर पारचा, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, अशोक कुमार जैन, सुुरेश पाल सैनी, धर्मपाल सैनी, हासिम अली, दिनेश शर्मा, क्षेम गौतम, सरला संगल, नीरजा वर्मा शामिल रहे। स्थापना दिवस समारोह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, राजेश कश्यप, ठाकुर लाखन सिंह, रमन कौशिक, अमित, डिंपल शर्मा, लोकेश राणा, प्रदुमन चौधरी, संजय राणा, राधेलाल शर्मा, अंकित जैन, इकराम राणा, ऋषिपाल चौधरी, अंकुर जैन, अनिल राठी, ओमवीर सिंह, राजेश कश्यप मौजूद रहे।