शामली। मोहल्ला शिवगंज मंडी में शिव दुर्गा मंदिर समिति की ओर से आयोजित भागवत कथा में गुरूधाम वृंदावन से आए कथा वाचक डॉ. नरेशचंद शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा मानव के लिए अमृत तुल्य है।
कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के सभी संकट समाप्त होते हैं। मानव को अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म से मानव का कल्याण संभव है। अच्छे संत मानव का कल्याण कर सकते हैं। संत ही मानव को मोक्ष का रास्ता दिखाते हैं। जहां भागवत कथा है, वहां श्रीकृष्ण विराजमान हैं। शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाकर उनका मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया था। मौके पर शिव दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद गर्ग, कोषाध्यक्ष सुधीर संगल, सचिव पवन बजरंगी, आनंद प्रकाश, मदन लाल शर्मा, रमेश चंद गुप्ता, वैभव गर्ग, संदीप, नीरज गोयल, पंकज गर्ग, विवेक मित्तल, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।