सहारनपुर में 18 अगस्त में हुई एक दिवसीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया।
विद्या भारती से संबद्घ कॉलेजों की सहारनपुुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक दिवसीय अंडर 19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी तीन जनपदो के कॉलेजों ने प्रतिभाग करते हुए अपना दम दिखाया। जिसमें शामली के सरस्वती इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग कर पदक जीतकर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया। जिसमें कॉलेज के गौरव कुमार, अमन मलिक, सर्वेश सैनी, प्रिंस कुमार, गोपाल सिंह ने अंडर 19 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं, रवि कुमार ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि अंडर 17 में विक्रांत, शिवम, विनिश, पारस, चंद्रशेखर ने गोल्ड मेडल जीता। कॉलेज पहुंचने पर सोमवार को विजेताओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने सभी विजेताओं व खेल प्रशिक्षक नरेश तोमर का स्वागत करते पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। इस दौरान प्रीतम कुमार, अरविंद, नीटू, पवन कुमार, मलूकचंद, पुष्पेंद्र शर्मा, मधुबन शर्मा आदि मौजूद रहे।