फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 209 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन 209 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन

शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा यूजी में प्रथम वर्ष के लिए जारी की गई पहली कट ऑफ मेरिट के दाखिले का सोमवार को अंतिम दिन रहा। दाखिला लेने के लिए आरके पीजी और वीवी पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। दोनों कालेजों में अंतिम दिन 209 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया।
विश्वविद्यालय ने यूजी के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पिछले सप्ताह पहली कट ऑफ मेरिट जारी की थी। पहले 29 सितंबर से एक सितंबर तक मेरिट में शामिल छात्रों को दाखिले का समय दिया गया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर चार अक्तूबर तक का समय दिया गया था। सोमवार को पहली मेरिट का अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही छात्र-छात्राओं का कालेज में पहुंचना शुरू हो गया था। दाखिला लेने वाले छात्रों की कालेज में भीड़ रही।
विज्ञापन

वीवी डिग्री कॉलेज शामली में बीकॉम के इंचार्ज वीके जैन ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष में सोमवार को पांच छात्रों ने दाखिला लिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 17 छात्रों ने दाखिला लिया है, जबकि कालेज में बीकॉम की कुल सीट 160 है। इसी कालेज के बीए के इंचार्ज प्रताप सरोहा ने बताया कि सोमवार को बीए प्रथम वर्ष में 99 छात्रों ने दाखिला लिया। पहली मेरिट में अब तक कुल 162 छात्रों ने दाखिला लिया है जबकि बीए प्रथम वर्ष में कुल सीटों की संख्या 512 है।
विज्ञापन

आरके डिग्री कॉलेज शामली के कार्यालय अधीक्षक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को बीएससी, बीएससी कृषि और बीकॉम में 105 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। इन्हें मिलाकर अब तक 272 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। इनमें बीएससी पीसीएम में 80, बीएससी पीएसएम में 35, बीएससी बायो में 80, बीएससी कृषि में 37 और बीकॉम में 40 छात्र-छात्राओं ने पहली मेरिट में दाखिला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें