फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कड़ी चौकसी में 2038 अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस प्री परीक्षा

Sun, 22 Dec 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के वीवी इंटर काॅलेज में पीसीएस की प्रारं​भिक परीक्षा के दौरान अभ्य​र्थियों की तलाशी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शामली। जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच हुई। सभी केंद्रों पर पंजीकृत 5217 अभ्यर्थियों में से सुबह की पाली में 2348 ने और शाम की पाली में 2038 ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों के सीसीटीवी को आयोग के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था।
विज्ञापन

जनपद में पहली बार पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं एसटीएफ व खुफिया विभाग की टीमें निगरानी करती रही। सभी केंद्रों के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा प्रवेश पत्र चेक कर प्रतिबंधित वस्तु का बाहर रखवाया गया। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से चेक कर अंदर भेजा गया। अंदर सभी अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक और आंखों की जांच करते हुए परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
जनपद के सभी केंद्रों पर पंजीकृत 5217 अभ्यर्थियों में से सुबह की पाली 2348 ने परीक्षा दी और 2869 ने परीक्षा छोड़ी। शाम की पाली में 2038 ने परीक्षा दी और 3179 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा देने वालों में मुजफ्फरनगर, बागपत, नोएडा व हरिद्वार, मेरठ आदि स्थानों के अभ्यर्थी शामिल रहे। सभी जगह शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

n अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा : जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने जायजा लिया, जिसमें परीक्षा पर्यवेक्षक संतोष कुमार मिश्रा, परीक्षा नोडल डीएम अरविंद कुमार चौहान, एडीएम संतोष कुमार, एसपी रामसेवक गौतम, डीआईओएस जेएस शाक्य व सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें