फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ और गोहरनी में स्कूल चलो रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है। हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की ओर से निकाली गई रैली को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रतन कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं, एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। गांव के मुख्य मार्गों से निकली रैली में बच्चों ने शिक्षा संबंधी नारे लगाए। प्रधानाध्यापक सौरभ संगल ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन है। कोई बच्चा शिक्षा के अधिकार से छूटना नहीं चाहिए। रैली में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार, अनुराधा, प्रविता देवी, सविता शामिल है। उधर, प्राथमिक विद्यालय गोहरनी के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली में बच्चे, शिक्षा है अनमोल रत्न, पढ़ने को सब्र करो यत्न एवं शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, आदि नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। रैली में मुख्य रुप से करुणा कुमारी, सहायक अध्यापिका लोकेश रानी, सहायक अध्यापक डिंपल यादव, प्रधानाध्यापक राजीव कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें