क्रीड़ा प्रतियोगिताओं विजेताओं को किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जनपदीय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को बनत के पूर्व माध्यमिक बनत में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, पीएनबी के प्रबंधक आरके गुप्ता, जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कस्तूूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनत के छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर 120 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया। सुलेख निबंध प्रतियोगिता में अमित गोहरनी प्रथम, एलिस बनत द्वितीय, ट्राई साइकिल प्रतियोगिता में अमित कुमार प्रथम और सहरान द्वितीय, दौड़ में निशांत प्रथम व अनस द्वितीय, श्रवण बाधित बालक दौड़ में रोहित प्रथम,वंश द्वितीय, बालिका दौड़ में गोमती रजाक नगर प्रथम, अरमान शामली द्वितीय, गायन प्रतियोगिता में तनु प्रथम मुस्कान द्वितीय, नृत्य प्रतियोगिता उड़ान ग्रुप के बालक प्रथम व कला प्रतियोगिता में एंजिल बनत प्रथम, काजल मालेंडी द्वितीय स्थान पर रहीं। समारोह में सचिन कुमार, प्रमोद सिंहवाल, प्रवीण कुमार, अखिलेश कुमार, योगेश कुमार, चंद्रवीर सिंह, सचिन कुमार, वीरेंद्र यादव, दीपचंद चौधरी, मनोज कुमार, उत्तम कुमार, अनिल कुमार का सहयोग रहा।