कांधला। भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने बैठक में गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है।
थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान में भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक ओमपाल के आवास पर हुई। चौधरी देवी सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के लिए गन्ने का मूल्य 400 रुपये क्विंटल कर देना चाहिए । 15 दिन में गन्ना भुगताना होना चाहिए, लेकिन शुगर मिल ऐसा नहीं कर रही हैं। जिससे किसान परेशान हैं। भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि को उद्योग का दर्जा दे। गन्ने की फसल में बढ़ती लागत और किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार को गन्ने का मूल्य बढ़ा देना चाहिए। 29 और 30 नबंवर को दिल्ली में होने वाली किसान संगठनों की रैली को भारतीय किसान मंच के समर्थन का एलान किया। इस दौरान वहां पर जयभगवान, संजीव फौजी, नकली सिंह, अजब सिंह, ओमपाल मुखिया, मास्टर हरबीर सिंह, फैय्याज खां घसौली, शिवकुमार, देवी सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
नीरज उपाध्यक्ष बने, बधाई दी
कांधला। भारतीय जनता पार्टी में मीडिया प्रभारी रहे कस्बा एलम निवासी नीरज उपाध्याय को पार्टी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नीरज उपाध्याय पिछले काफी दिनों से पार्टी के लिए काम रहे हैं। जिलाध्यक्ष पवन तरार ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के लिए उनकी निष्ठा को देखते हुए उनकी जिम्मेदारी को बढ़ा दिया गया है।