वाहन चालकों को फूल भेंट कर यातायात नियमों की दी जानकारी
शामली। यातायात जागरूकता माह के तहत 85यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा वाहन चालकों को फूल भेंट का यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
सोमवार को शहर के वीवी इंटर कालेज में यातायात जागरूकता माह के तहत 85यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा वाहन चालकों को फूल भेंट का यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। एनसीसी कैडेटों ने बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट के कार चालकों, ट्रिपल राइडिंग, गति सीमा से अधिक वाहन चलाने वाले लोगों को फूल भेंट करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। इससे पूर्व, सीओ सिटी अशोक कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट जागरूकता अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा सकते है। पूर्ण ऊर्जा और उत्साह के साथ अभियान से जुड़कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए और स्वयं भी समाज के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक संजय संगल व प्रधानाचार्य एसके आर्य ने सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कैप्टन केबी सिंह, रजनीश कुमार, मनोज शर्मा, वीके गुलाटी, अमरपाल सिंह, सुनील कुमार, संदीप राणा, विजय कुमार, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, महेशचंद गुप्ता, दीप कुमार, श्रवण कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में संगठन का विस्तार करने तथा शिक्षकों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।
सोमवार को शहर के वीवी इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस मौके पर संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, महामंत्री नीरज बेनिवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी मलिक, महिला उपाध्यक्ष सरोज मलिक, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने कहा कि वह शिक्षकों के हितों की हमेशा लड़ाई लड़ेंगे। संगठन का विस्तार किया जाएगा। सबसे पहले जनपद के सभी विद्यालय का भ्रमण कर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का अतिशीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। इस अवसर पर रजनीश कुमार, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र हुड्डा, दिनेश कुमार, नवाब सिंह, निखिल तायल, श्रवण कुमार, आशीष कुमार, अमरपाल सिंह, रवि खन्ना आदि मौजूद रहे।
शिक्षक- कर्मचारी दिल्ली के लिए रवाना हुए
शामली। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारी शामली रेलवे स्टेशन से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में आयोजित आंदोलन के लिए रवाना हुए।
सोमवार को ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में आयोजित होने वाले आंदोलन के लिए रवाना हुए। जिला संयोजक नवनीत कुमार ने बताया कि जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी व शिक्षक दिल्ली संसद मार्च के लिए रवाना हुए हैं। शामली के सभी ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में नई पेंशन योजना के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए प्रस्थान किया गया। इस अवसर पर प्रदीप मलिक, जितेंद्र कुमार, चंद्रकुमार, सत्येंद्र, विकास, रविंद्र, गौरव, रजत आदि मौजूद रहे।
ज्ञापन सौंपा
शामली। बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने संविधान बचाओ, ईवीएम हटोओ और लोकतंत्र बचाओ को लेकर सोमवार को शामली बीडीओ को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रमोद कुमार, रविन्द्र कुमार, अनिल कुमार, बाबूराम, मुकेश कुमार, विशाल, राहुल, इंद्रजीत सिंह सैनी, शिव कुमार, रोहित कुमार, अंकुर, रामकुमार आदि मौजूद रहे।