अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने सिंचाई भवन के सामने धरना दिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। हालांकि, मौके पर किसी प्रशासनिक अधिकारी के ना पहुंचने पर व्यापारियों ने रोष जताया।
प्रशासन की ओर से कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण की जद में आने वाले व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। खासतौर से खोखे ओर ठेली वाले इसे लेकर विरोध में है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने व्यापारियों केे सभी समस्याओं का शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ, लेकिन, व्यापारियों ने धरने के दौरान किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के ना पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। धरने के दौरान शहजाद, राहुल, सोनू, राकेश, माघव, अफसर, राकेश, फरहान, भूरा, सुलेमान, नसीम, साबिर, यामीन, सुन्दर, भेली आदि लोग मौजूद रहे।