शामली। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक को एक पत्र भेजकर शामली जिले में एक मेडिकल कालेज सांसद हुकुम सिंह के नाम खोलने की मांग की है। बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में से 20 जिलों में पहले ही मेडिकल है। सात जिलों में मेडिकल का पहले ही निर्माण चल रहा है। प्रदेश में नए मेडिकल कालेजों में एक मेडिकल कालेज शामली जिले में खोलकर कैैैराना के भाजपा के स्वर्गीय हुकुम सिंह के रखने की मांग की थी। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल के पत्र के जवाब में चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के महानिदेशक के के गुप्ता ने 26 जुलाई को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा कि शामली जिले में मेडिकल कालेज खोला जाना आवश्यक है।
आनलाइन धान की खरीद का पंजीकरण शुरू
शामली। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले में धान खरीद की आनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वह धान की बिक्री के लिए वह खाद और रसद विभाग की आनलाइन वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते है। आनलाइन पंजीकरण के बिना धान की खरीद नही की जाएगी।
जल निकासी की मांग
शामली। अलीपुर गांव में जलभराव की समस्याओं के संबंध में एसडीएम कैराना को शिकायत की गई है। गांव के महबूब द्वारा भेजी गई शिकायत में अवगत कराया कि अलीपुर गांव में नालियों और नालों की सफाई न होने से गलियों में जलभराव होरहा है। दो फुट पानी भरने की शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं। ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग की है।