फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरप्रदेश की बीयर शॉप पर बिक रही थी हरियाणा की बीयर

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

कैराना।
आबकारी विभाग से लाइसेंस प्राप्त बीयर की शॉप पर हरियाणा में बिक्री के लिए वैध बीयर बेची जा रही थी। सूचना पर आबकारी विभाग ने छापा मारा तो मौके से 744 हरियाणा मार्का बीयर की केन पकड़ी। टीम ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

कैराना में तहसील के सामने खंद्रावली रोड पर बिंदु पत्नी महावीर के नाम से बीयर का ठेका है। आबकारी विभाग को सूचना मिली कि वहां पर हरियाणा मार्का बीयर ओवर रेट भेजी जा रही है। सूचना पर आबकारी निरीक्षक शोभित कुमार और दिनेश्वरनाथ त्रिपाठी ने टीम के साथ छापा मारा। टीम ने वहां पर ठेके में रखी हरियाणा मार्का बीयर की 744 केन बरामद कर ली। पुलिस ने उनकी जांच की तो देखा कि सभी हरियाणा मार्का है। आबकारी ने मौके से दो सेल्समैन अमरदीप व धर्मपाल निवासी करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी निरीक्षक शोभित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी हरियाणा से बीयर की केन लाकर अपने ठेके पर बेचते थे। इसमें उनको लाभ मिलता था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके अलावा ठेकेदार के संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें