फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में 500 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन

शामली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार रात से सोमवार शाम तक जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रत्येक थाना स्तर पर पुलिसकर्मी चेकिंग अभियान में जुटे रहे। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

रविवार रात से पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने वाहनों की सघन चेकिंग का निर्देश दिया। इसी के चलते जिले के सभी थानों से पुलिस की टीमें वाहन चेकिंग में लग गई। सोमवार दोपहर में भी चेकिंग कराई गई। शामली कोतवाली पुलिस ने शहर के वर्मा मार्केट, सुभाष चौक, फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग कराई। इस दौरान बगैर हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पर 50 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे और समन शुल्क वसूला गया। इस तरह से जिले भर में चले चेकिंग अभियान के दौरान 500 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए। उधर, जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने जलालाबाद- गंगोह रोड चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 2800 रुपये समन शुल्क वसूला और 15 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें