महिला ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाया
शामली। दिल्ली निवासी एक महिला शगुफ्ता की शादी 14 साल पहले शामली निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर दी। उसके बाद आरोपी शामली में आकर रहने लगा। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आरोपी को थाने से जमानत दी
शामली। बिजनौर निवासी युवक सुधाकर के पास यूपी पुलिस की परीक्षा के दौरान मोबाइल पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को थाने से जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
शामली। शहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि दो युवक अवैध रूप से शराब की तस्करी कर शामली की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 45 बोतल अंग्रेजी शराब और 40 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम नरेंद्र पुत्र बलजोर और वैभव उर्फ सोनू निवासीगण बहावड़ी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।