फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ता और मंत्री के पीआरओ के परिजनों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता और मंत्री के पीआरओ में मारपीट
विज्ञापन

थानाभवन।
बजरंग दल कार्यकर्ता और प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री के पीआरओ के भाइयों का विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ निवासी विपिन त्यागी बजरंग दल के कस्बा सुरक्षा प्रमुख हैं। विपिन त्यागी ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह के समय अपने खेत पर जा रहा रहा था। उसी समय गांव के नरेंद्र त्यागी पक्ष (राज्यमंत्री के पीआरओ) के सतेंद्र ,राजेंद्र, प्रदीप, प्रशांत, विकास और अजय ने हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष से गन्ना राज्य मंत्री के पीआरओ नरेंद्र त्यागी के भाई राजेंद्र त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि जब वह खेत पर काम कर रहा था, तब उसके भतीजे व उस पर उनके खेत की नपाई करने का विरोध करने को लेकर विपिन व उसके पांच साथियों सुरेश ,रोहित ,विपिन ,कालूराम ने हमला कर दिया। उनके पक्ष से अजय त्यागी व राजेंद्र घायल हो गए। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें