शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। अच्छी कमाई की उम्मीद लिए सुबह से ही विजय चौक से लेकर आरके पीजी कॉलेज तक आइसक्रीम, गन्ने का रस, शीतल पेय पदार्थ के साथ ही अन्य खाने की वस्तुओं के साथ ठेले वालों की लाइन लग थी। भीषण गर्मी के चलते ठेलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। गन्ना रस विक्रेता राहुल और आइसक्रीम विक्रेता अनिल ने बताया कि सुबह 11 बजे से ग्राहकों की लाइन लगी है। चुनाव सभा के कारण आज उनकी सबसे ज्यादा कमाई हुई है। वहीं अन्य दुकानदारों और खाने की वस्तु बेचने वालों की अच्छी बिक्री हुई। उनके चेहरों पर खुशी छाई रही।