फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

शामली।
माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर महासभा के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस से मिला।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का प्रतिनिधि मंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर डीआईओएस चंद्रशेखर से मिले। इन लोगों ने जनपद में चल रहे अमान्य स्कूलों का संचालन बंद कराने, सभी कॉलेजों को यूजर व आईडी पासवर्ड समय पर दिए जाने, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम समय पर निर्धारित करने की मांग की। स्काउट गाइड का कार्यक्रम भी समय पर उपलब्ध कराया जाए। एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के साथ विक्रेताओं द्वारा दी जा रही गाइड बेचने की व्यवस्था पर रोक लगाई जाए। मूल्यांकन का पैसा सभी के खातों में समय पर पहुंचाया जाए आदि की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने सभी समस्याओं का 25 अप्रैल तक निराकरण करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर संगठन ने 26 अप्रैल से कार्यालय पर धरना दिए जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान देवेंद्र पाल राणा, अनिल शर्मा, रामपाल सिंह, घनश्याम, नरेश कुमार, श्रवण भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें