फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े प्रेस करने का दस रुपये शुल्क, दस की लगा दी जीएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस कराने पर दस रुपये जीएसटी वसूला
विज्ञापन

झिंझाना(शामली)। एक पीड़ित व्यक्ति ने कपड़ों पर प्रेस करने का चार्ज दस रुपये पर दस रुपये जीएसटी के वसूले जाने पर वाणिज्य विभाग के कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को धर्मवीर सरोहा ने थाना झिंझाना व डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, एसपी व सीओ कैराना को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया की कस्बे के लॉंड्री संचालक ने उससे कुर्ता पायजामा पर प्रेस करने के नाम पर 20 रुपये वसूले हैं। धर्मवीर ने इसका कारण संचालक से पूछा, तो उसने बताया की 10 रुपये प्रेस करने व 10 रुपये जीएसटी चार्ज लिया गया है। इस पर ग्राहक ने इसका पक्का बिल मांग लिया, लेकिन लॉंड्री संचालक ने इससे मना कर दिया। इसके बाद धर्मवीर सरोहा ने अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के साथ पकड़ा
शामली। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला गोशाला रोड पर एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से विक्की नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार उसके पास से तीस पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें