दवा विक्रेताओं को देनी होगी सूचना
शामली। मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक में सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने और जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर सफल कुमार ने कहा कि दवा विक्रेताओं को हर माह टीबी कार्यालय में सूचना उपलब्ध करानी होगी। बैठक में बताया गया कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है जो बहुत तेजी से आमजन में बढ़ती जा रही है। इसको रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी जिले के सभी टीबी रोगियों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसलिए शासन से प्राप्त आदेश के आधार पर हमारी मंशा टीबी रोगियों व मेडिकल संचालकों को परेशान करना नहीं है। हमारा लक्ष्य है कि इधर.उधर भटक रहे टीबी रोगी सही समय पर पूर्ण उपचार कर सके। मेडिकल संचालकों द्वारा रिपोर्ट हर माह पांच तारीख तक टीबी रोगियों की सूचना शबी आजम को उपलब्ध कराई जानी होगी। इससे स्वास्थ्य विभाग की नजर में प्राइवेट से ले रहे इलाज टीबी का नोटिफिकेशन पूर्ण रूप से हो सके।