फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड सुंदरकांड का पाठ कर सुख, समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। मोहल्ला प्रतापनगर में राम मंदिर समिति के संयोजन में अखंड सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसमें भक्तिभाव से हनुमानजी की पूजा कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई। भजन गायकों ने भक्ति रस की गंगा बहाते हुए राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती के भजन सुनाए। रघुवीर पच्चीसिया ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। बताया कि हनुमान जी चारों युगों में हर जगह-हर समय मौजूद हैं। उन्हें अंतर्मन से पुकारो तो वह अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। कार्यक्रम में अंकित गोयल, अनिल गोयल, सुशील कुमार, अजय कुमार, पंडित राधेश्याम शर्मा, पंडित राजकुमार, हरीश कुमार शर्मा, रोबिन वालिया और राजकुमार रुहेला आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान
जलालाबाद (शामली)। मोहल्ला जामिन अली में पंचायत की तरफ से पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंच रहा है। पूरण चंद, सुशील कुमार, अशोक कुमार, दिलशाद अहमद, गुलजार, मांगा सैनी और इदरीश आदि ने नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार को शिकायत पत्र देकर बताया कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। पेयजल आपूर्ति सुचारु कराकर समस्या का समाधान कराया जाए। चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने इस संबंध में पंचायत कर्मियों को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें