फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने की जोर-आजमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

कैराना (शामली)। हसन स्टील फैक्ट्री के निकट आयोजित आठ दिवसीय वार्षिक दंगल में आसपास एवं दूरदराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इस अवसर पर कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 3100 रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन

दो जनवरी को नगर पालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन द्वारा हसन स्टील फैक्ट्री के निकट पड़ने वाले आठ दिवसीय दंगल का शुभारंभ किया। इसके बाद से दंगल में प्रतिदिन क्षेत्र, आसपास एवं दूरदराज से पहलवानों द्वारा कुश्ती की जा रही है। रविवार को पहली कुश्ती भोपरा के शाकिर व हरियाणा के तकदीर पहलवान के बीच हुई। इनके बीच 15 मिनट तक खूब दांवपेंच चले, लेकिन इसमें वह दोनों बराबर ही रहे। वहीं, दूसरी कुश्ती में पहलवान जावेद गंगोह व अंकित दिल्ली की दस मिनट की कराई गई। इसमें जावेद विजय हुए। इनके अलावा कैराना के सुफियान, नसीम, फैसल, असमीर, गौरव मंसूरपुर, निर्मल जलालाबाद, शादाब छपरौली, बापौली के गय्यूर व नदीम आदि पहलवानों की जोड़ी मिलाकर कुश्ती कराई जाएगी। दंगल में विजय प्राप्त करने वाले पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से 3100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दंगल स्थल पर पहलवानों की जोर-आजमाइश देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। दंगल आगामी दस जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें